Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब 10 मिनट में घर बैठे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

अगर आपके पास भी अब तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और आप इसे बनवाने की सोच रहे हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।

नई दिल्ली,28 जून: अगर आपके पास भी अब तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और आप इसे बनवाने की सोच रहे हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन अप्लाई करने की इस प्रक्रिया से आपको 10 दिनों के अंदर अंदर ही अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो जायेगा। दिल्ली में इस सुविधा की शुरुआत केजरीवाल सरकार ने की है। लाइसेंस बनवाने के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं जिसके बाद आपका एक टेस्ट भी होगा। अगर आप यह टेस्ट पास कर लेते हैं तो आप को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिल जायेगा।

ncp
इस लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का मतलब है कि आप गाड़ी सीखने के लिए सड़क पर उतर सकते हैं। इस लाइसेंस के मिल जाने के बाद आपको गाड़ी चलाना सीखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। यहां तक की अगर आपको कोई पुलिस ऑफिसर भी पकड़ता है तो आप उस से आसानी से बच सकते हैं केवल यह लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस दिखा कर। आपको बता दें कि इस लाइसेंस पर लाल रंग की इंक से L लिखा होता है जिसका मतलब है लर्निंग। इसे पा जाने के बाद आप आराम से कार चलानी सिख सकते हैं।

इस लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के लिए आपको दिल्ली ट्रांसपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट https://transport.delhi.gov.in/content/driving-licence पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको एक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का ऑप्शन दिखेगा जिसमें आपको अपना नाम देना होगा जिसके बाद एक दूसरा पेज खुल जायेगा जहां आपको अपना राज्य डालना होगा जहां आप रहते हैं। इस में आपको तुरंत ही लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस इशू करने का ऑप्शन दिखाई देने लग जायेगा। यह सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको अपना लाइसेंस 10 दिन में मिल जायेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+