Delhi MCD School भी होंगे सरकारी स्कूलों की तरह शानदार, जानें क्या है केजरीवाल सरकार की योजना ?
दिल्ली सरकार के स्कूलों की दशा सुधारने के कामों की इसी दिशा में अब केजरीवाल सरकार ने इन स्कूलों का रुख किया है इसी सिलसिले में शिक्षामंत्री और मेयर ने इन स्कूलों के टीचरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम किया।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एमसीडी की सत्ता पर पहली बार धमाकेदार तरीके से काबिज हुई है। इसके साथ उसने सबसे पहले दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव लाने के वादे की तरफ सबसे पहले कदम बढ़ा दिया है। शैली ओबेरॉय के मेयर बनते ही दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री ने पिछले कुछ महीने से ही एमसीडी के स्कूलों का शिक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया। दिल्ली सरकार के स्कूलों की दशा सुधारने के कामों की इसी दिशा में अब केजरीवाल सरकार ने इन स्कूलों का रुख किया है। इसी सिलसिले में शिक्षामंत्री और मेयर ने इन स्कूलों के टीचरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम किया।
आतिशी ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिल्ली के शिक्षा मॉडल की वजह से ही अब बच्चे निजी स्कूलों से निकल सरकारी स्कूलों की तरफ आना शुरू हो गए हैं। इसी मॉडल की दिशा में एमसीडी टीचरों से संवाद की जानकारी ट्वीट कर देते हुए शिक्षामंत्री आतिशी मार्लेना ने लिखा कि "MCD में शिक्षा क्रांति लाने के लिए मेंटर टीचर्स @ArvindKejriwalजी के विजन के तहत MCD स्कूलों में परिवर्तन के ध्वजवाहक बनेंगे। मेयर @OberoiShelly के साथ इन मेंटर टीचर्स से स्कूलों के भविष्य पर संवाद किया।"
मेयर ओबेरॉय ने भी किया ट्वीट
शिक्षामंत्री आतिशी के साथ ही दिल्ली के मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी टीचर्स के साथ हुए संवाद की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा कि "शिक्षामंत्री आतिशी के बीच MCD स्कूलों के शिक्षकों को सलाह देना-छात्रों की व्यस्तता बढ़ाने के लिए बातचीत का आयोजन किया। डिप्टी मेयर आले इकबाल, सदन के नेता मुकेश गोयल, विकास त्रिपाठी (अतिरिक्त आयुक्त शिक्षा) और रीता शर्मा (निदेशक एससीईआरटी) भी उपस्थित थे।"












Click it and Unblock the Notifications