दिल्ली: प्रदूषण रोकने के लिए ग्रीन वार रूम लॉन्च, 12 सदस्यों की टीम करेगी मॉनिटरिंग

नई दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रीन वार रूम लॉन्च करते हुए कहा कि ग्रीन वार रूम की 12 सदस्यीय टीम का नेतृत्व एनवायरमेंट इंजीनियर बीएमएस रेड्डी करेंगे। साथ ही साथ ग्रीन वार रूम में प्रदूषण से संबंधित कारकों को बेहतर रूप में विश्लेषण करने के लिए वैज्ञानिक डॉ. नंदिता मित्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम प्राथमिक प्रदूषकों के स्तर, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए उपायों और ग्रीन दिल्ली ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की निगरानी करेगी।

pollution

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। उनके समन्वय के लिए ग्रीन वार रूम स्थापित किया है। ग्रीन वार रूम में पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने एवं खुले में कचरा जलाने से संबंधित सेटेलाइट डाटा का भी विश्लेषण किया जाएगा। इस वार रूम के मेंबर, ग्रीन दिल्ली ऐप पर जितनी शिकायतें आएंगी, उससे संबंधित 30 विभागों तक पहुंचाने और उसे मॉनिटर करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रीन दिल्ली ऐप पर अभी तक 54,156 शिकायतें आई हैं। जिसमें से 90 फीसदी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। ग्रीन दिल्ली ऐप पर एमसीडी की 32,573 शिकायतें, पीडब्ल्यूडी विभाग की 9,118 और डीडीए की 3,333 शिकायतें आई हैं।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा दिल्ली के लोगों से अपील है कि ग्रीन दिल्ली ऐप को अपने मोबाईल फोन पर डाउनलोड कर लें। दिल्ली में कहीं भी निर्माण कार्य चल रहा है और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो उसकी शिकायत ग्रीन दिल्ली ऐप पर करें। अगर आप आंख कान बनेंगे तो हम लोग आपस में मिलकर प्रदूषण को खत्म कर सकते हैं। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 30 सितंबर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। उस एक्शन प्लान के तहत ग्रेप सिस्टम 1 अक्टूबर से दिल्ली के अंदर लागू हो चुका है। विंटर एक्शन प्लान के तहत विभागों ने अपना काम शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदम के कारण प्रदूषण में भारी कमी दर्ज की गई है। 2012 से 2021 तक पीएम-10 में 40 प्रतिशत और पीएम-2.5 में 31 प्रतिशत की कमी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+