दिल्ली: PWD विभाग को 7649 करोड़ का बजट हुआ आवंटित, अब मिलेगी विकास को रफ्तार

दिल्ली: PWD विभाग को 7649 करोड़ का बजट हुआ आवंटित, अब मिलेगी विकास को रफ्तार

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: दिल्ली के ढांचागत विकास के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को इस बार बजट में 7649 करोड़ आवंटित हुए हैं। इस राशि से दिल्ली के विकास को रफ्तार मिलेगी। बजट में पीडब्ल्यूडी को आवंटित हुई यह राशि पिछले वर्ष के बजट से करीब 1000 करोड़ अधिक है। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में योजनाओं पर तेजी से काम होने की पूरी उम्मीद है।

Arvind Kejriwal

दो साल से कोरोना की मार झेल रही दिल्ली में तेजी से विकास कार्य हो सकेंगे। दिल्ली के ढांचागत विकास और सड़कों को बेहतर बनाने के साथ पैदल यात्रियों की सुविधा को बेहतर भी किया जाएगा। अस्पतालों और स्कूलों में निर्माण कार्य तेजी से शुरू होंगे। वहीं मुफ्त वाईफाई, सीसीटीवी व डार्क स्पाट समाप्त करने के लिए शुरू की गईं योजनाओं के बचे कामों को भी पूरा किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार का पहले की तरह लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास व परिवहन सेवा उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। पिछली बार की तरह इस बार भी परियोजनाओं और कार्यक्रमों पर सबसे अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। चालू वित्त वर्ष में पांच पुल, दो अंडरपास, पैदल यात्रियों के लिए सब-वे व आश्रम फ्लाईओवर का डीएनडी फ्लाईवे तक के विस्तार आदि का काम पूरा होगा।

सरकार ने 1.4 लाख सीसीटीवी लगाने की योजना को बढ़ाकर 2.8 लाख सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। वहीं, मुफ्त वाईफाई के लिए 61 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अस्पतालों के निर्माण पर 1900 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं रोड और ब्रिज पर 1916 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+