दिल्ली सरकार की बेटियों को दी ये बड़ी सौगात, इस योजना से बेटियों को मिलेंगे 10 हजार रुपए

दिल्ली की लाडली योजना (Ladli Yojana) में राज्य सरकार बेटियों को पैसे देती है। अस्पताल में जन्म लेने वाली बच्ची को इस योजना के तहत 11,000 रुपये मिलते हैं।

बेटियों के भविष्य को संवारने ने दिल्ली सरकार की लाडली योजना बेहद अहम है। इसके तहत अस्पताल में जन्म लेने वाली बेटी को राज्य सरकार 11 हजार रुपए देती है। जबकि अगर घर पर सुरक्षित प्रसव कराया जाता है तो 10 हजार रुपए दिए जाते हैं।

पढ़ाई के लिए भी मिलता है पैसा

  • आपकी बेटी पहली क्लास में जाती है तो उसे पांच हजार रुपये मिलते हैं।
  • आपकी बेटी जब 6th क्लास में हो जाती है तो उसे पांच हजार रुपये मिलेंगे।
  • नवीं कक्षा में प्रवेश करने पर 5000 रुपये फिर से मिलते हैं।
  • बेटी को दसवीं क्लास में पहुंचने पर भी पांच हजार रुपये मिलते हैं।
  • बेटी को बारहवीं में पांच हजार रुपये भी मिलते हैं।
Delhi Ladli yojana

इस योजना की ये है शर्तें

  1. आवेदनकर्ता के मां-बाप Delhi में स्थायी निवासी होने चाहिए।
  2. बेटी का जन्म Delhi में ही होना चाहिए।
  3. परिवार का सालाना कम से कम ₹100,000 होना चाहिए।
  4. इसके अलावा, बेटी को मान्यता प्राप्त संस्था में एडमिशन देना चाहिए।
  5. एक परिवार में दो बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस https://wcd.delhi.gov.in/ वैबसाइट पर जाइए । दिल्ली सरकार ने इस योजना को 1 जनवरी 2008 में शुरू किया था। महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग दिल्ली लाडली योजना को लागू करेंगे। यह भी बताया जाना चाहिए कि लाडली (Ladli) कार्यक्रम ने दिल्ली में, खास तौर पर महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+