दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी के लिए अप्लाई करने की तारीख 15 नवंबर तक बढ़ाई

Delhi Power Subsidy: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार ने बिजली पर सब्सिडी पाने के लिए अप्लाई करने की तारीख को बढ़ा दी है. अब दिल्ली में 15 नवंबर तक बिजली सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया था. इस दौरान करीब 34 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने बिजली पर सब्सिडी के लिए अप्लाई किया.

 electricity

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 14 सितंबर बिजली पर सब्सिडी पाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी. फॉर्म भरने के लिए उन्होंने मोबाइल नंबर जारी किया था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो ग्राहक 31 अक्टूबर की लास्ट डेट के बाद अक्टूबर महीने की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं कर सका है, वह अगले माह के बिलिंग चक्र में इसके लिए आवेदन कर सकेगा.

दिल्ली में बिजली सब्सिडी का लाभ पाने वाले लोगों की औसत संख्या करीब 47 लाख है. अलग-अलग उपभोक्ताओं के खपत पैटर्न के आधार पर यह संख्या महीने दर महीने बदलती रहती है. मौजूदा समय में 200 यूनिट से कम मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है और 400 यूनिट प्रति माह की खपत वाले उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है.

इससे पहले अधिकारी ने बताया था कि कुल 22,81,900 (40 फीसदी) घरेलू उपभोक्ताओं ने अभी तक सब्सिडी के लिए अर्जी नहीं दी है. जिन 34 लाख से अधिक लोगों ने सब्सिडी के लिए अप्लाई किया है उनमें बीआरपीएल डिस्कॉम के 15,54,646 उपभोक्ता, 8,49,756 बीवाईपीएल उपभोक्ता, 10 लाख से अधिक टीपीडीडीएल उपभोक्ता और 10,920 एनडीएमसी के ग्राहक शामिल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+