दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, MCD के 317 संविदा कर्मियों की नौकरी पक्की, सीएम ने दिया सर्टिफिकेट

दिल्ली सरकार ने अपने बड़े निर्णय के तहत सोमवार को एमसीडी के 317 कर्मचारियों को नियमित कर दिया। कर्मचारियों को परमानेंट नियुक्ति का कन्फर्मेशन का सर्टिफिकेट सौंपा गया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली नगर निगम के 317 कंट्रैक्ट कर्मियों को पक्का कर दिया है। सीएम ने आज इन कर्मचारियों को कन्फर्मेशन का सर्टिफिकेट सौंपा। उन्होंने कहा कि ईमानदार सरकार के कारण निगम कर्मियों को अब समय पर वेतन मिल रहा है।

कर्मचारियों को पक्का करने का सर्टिफिकेट देने के बाद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने सभी वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारियों को भी जल्द पक्का किया जाएगा। हर वादा पूरा किया जाएगा। सब मिलकर दिल्ली को साफ-सुथरा शहर बनाएंगे और जनता को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा।

Delhi govt big gift MCD worker

केजरीवाल ने काह कि 13 साल बाद पहली बार दो महीने से कर्मचारियों को 1 तारीख को ही तनख्वाह मिल रही है। इससे पहले ऐसा सिर्फ 2010 में हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले सफाई कर्मचारियों का अधिकतर समय धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल में गुजर जाता था, अब दिल्ली में ईमानदार सरकार है और राजस्व बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि सफाई कर्मचारी दिल्ली को साफ कर रहे हैं। पेड़ पौधे लग रहे हैं, अब दिल्ली खूबसूरत बनना शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+