दिल्ली सरकार शास्त्री पार्क में बनाएगी शहरी वन, 15 हेक्टेयर भूमि होगी विकसित

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के लोगों को जल्द ही ताजी हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा। प्रकृति की गोद में लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। खास बात ये है कि इस शहरी वन में सैलानी वॉच टावर के माध्यम से पूरे वन की खूबसूरती देख सकेंगे, जोकि दिल्ली में अपने आप में एक नया कांसेप्ट है।

delhi

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास शहरी वन को विकसित करने के लिए वन एवं वन्यजीव विभाग ने 15 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया है। इस क्षेत्र में बाड़ लगाने का काम शुरू हो गया है। पूरे क्षेत्र को हरियाली के साथ विकसित करने के साथ यहां लोगों को आधारभूत सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

इस संबंध में वन एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारी योजना पर काम कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के चार शहरी वनों को विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा वन एवं वन्यजीव विभाग के अलग-अलग मंडल शहरी वन को विकसित कर रहे हैं।

आधारभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर
शहरी वन में विभाग की ओर से आधारभूत सुविधाएं देने पर जोर दिया जाएगा। यहां गजिबो , शौचालय व बेंच की सुविधा भी रहेगी। लोग सुबह योग व ध्यान के लिए भी पार्कों का रुख करते हैं, लेकिन इलाके में यह सुविधा नहीं होने की वजह से भी बेहतर जगह का विकल्प मिल सकेगा।

वॉच टावर से निहार सकेंगे सुंदरता
शहरी वन की खास बात ये होगी कि इलाके के लोग यहां वॉच टावर से पूरे वन की खूबसूरती निहार सकेंगे। साथ ही टावर का इस्तेमाल वन की निगरानी के लिए भी किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से वनकर्मी को तैनात किया जा सकता है।

लगाए जाएंगे औषधीय पौधे
अधिकारी ने बताया कि शहरी वन में औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसमें तुलसी, सर्पगंधा, नीम, बेल, आंवला, घृत कुमारी,अश्वगंधा, पाथरचट्टा, लैवेंडर, सदाबहार व दालचीनी समेत अन्य प्रकार के पौधे शामिल हैं। शहरी वन में पहुंचने वाले लोगों को पेड़-पौधों की भी जानकारी मिल सके, इसके लिए कुछ पेड़-पौधों के बारे में पट्टिका के माध्यम से उनके बारे में जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भविष्य में यहां व्याख्या केंद्र खोलने की भी योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+