दिल्ली सरकार के GST कलेक्शन में रिकॉर्ड वृद्धि, वित्त मंत्री आतिशी ने किया बड़ा दावा
वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जनता पर कोई नए टैक्स का बोझ नहीं डाला। सरकार ने जनता को राहत दी है। ऐसे में लोग टैक्स देने में ईमानदारी निभा रहे।
दिल्ली सरकार (Delhi Government) की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा है कि 2023-24 की पहली तिमाही में जीएसटी कलेक्शन में 15 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि हुई हुई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के जीएसटी कलेक्शन 6985.05 करोड़ की तुलना में इस साल की पहली तिमाही में दिल्ली में जीएसटी कलेक्शन 8028.91 करोड़ रहा है। इसको लेकर वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और अच्छे अस्पताल भी दिए हैं; सरकार ने अपना राजस्व भी बढ़ाया है। सरकार ईमानदार हो तो यह सब संभव है, वरना कई सरकारें कहती हैं कि हमारे पास धन की कमी है. वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में जब से केजरीवाल सरकार आई है तब से लगातार बजट बढ़ता गया है। उन्होंने बताया कि 2014-15 में कुल बजट 30,000 करोड़ था, जिसे पहले दोगुना किया गया था और इस साल दिल्ली का बजट 75,000 करोड़ रुपए का हो गया है।

ईमानदार सरकार को धन की कमी नहीं होती
सरकार ने जीएसटी कलेक्शन से भी साबित किया है कि ईमानदार सरकार को धन की कमी नहीं होती। उन्होंने कहा कि 2018-19 में जीएसटी की शुरुआत हुई थी तब कलेक्शन 4419.71 करोड़ था जो 2023-24 में पहली तिमाही का जीएसटी कलेक्शन 8028.91 करोड़ हो गया है। इसमें 2019-20 में 4668.23, तो 2020-21 में पहले तिमाही में जब लॉकडाउन था तब कलेक्शन मात्र 2474.78 करोड़ था। इसके बाद 2021-22 में पहली तिमाही में यह 4014.98 करोड़ रहा। बीते साल की पहली तिमाही में जीएसटी कलेक्शन 6985.05 करोड़ था।












Click it and Unblock the Notifications