दिल्ली सरकार जल्द शुरू होगी प्रीमियम बस सेवा, मसौदा योजना की अधिसूचना जारी

दिल्ली सरकार की प्रीमियम बस सेवा का पूरा प्लान तैयार हो चुका है। सरकार ने मसौदा अधिसूचना जारी कर दी है। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इसे शुरू किया जा सकेगा।

Delhi government premium bus service

दिल्ली सरकार (Delhi government) ने प्रीमियम बस सेवा (Premium Bus Service) के लिए एक योजना के मसौदे की अधिसूचना शनिवार को जारी की। सरकार को उम्मीद है कि यह योजना मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करेगी।

इन वातानुकूलित बसों में सीसीटीवी कैमरे और 'पैनिक बटन' जैसे सुरक्षा उपाय होंगे तथा इसमें सीट एक ऐप के जरिये ऑनलाइन बुक की जा सकती है। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर 'प्रीमियम' बस सेवा शुरू करने संबंधी योजना को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भेजा गया था। योजना को शुरू करने के लिए अब दिल्ली सरकार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अनुमोदन की प्रतीक्षा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इस योजना को सुझाव के लिए जनता से साझा किया जाएगा। सरकार ने बताया कि 'दिल्ली मोटर व्हीकल्स लाइसेंसिंग ऑफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बस) योजना, 2023' के मसौदे की अधिसूचना सार्वजनिक रूप से जारी कर दी गयी है और इसमें पक्षकारों से सुझाव तथा आपत्तियां मांगी गयी है।

केजरीवाल ने कहा था कि इन बसों की टिकट की कीमतें दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के किराये की तुलना में अधिक होंगी इसलिए, इसमें महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+