दिल्ली सरकार ने की विशेष सचिव राजशेखर के खिलाफ शिकायत, जानिए क्या लगाए आरोप?

दिल्ली सरकार ने दो अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले लेकर थाने में सरकार की ओर शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

दिल्ली सरकार और अधिकारियों के बीच चली आ रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विशेष सचिव विजिलेंस वाईवीवीजे राजशेखर और मुख्य सचिव नरेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया है। आईपी एस्टेट थाने में बुधवार दिए 11 पेज के शिकायती पत्र में कहा है कि राजशेखर अपने ऊपर लग रहे आरोप से बचने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने 31 मई को थाने में शिकायती पत्र दिया कि सचिवालय से फाइलें चारी हो गई हैं, जिस पर एक जून को रिपोर्ट दर्ज हो गई।

अहम फाइलें नहीं देने का आरोप
मंत्री का आरोप है कि इस एफआईआर की आढ़ में खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने सचिवालय की कई अहम फाइलों को गायब कर दिया है। भारद्वाज का कहना है कि राजशेखर पर पहले से तमाम गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच जरूरी है।

Against Delhi Government Officials

76 फाइलें ही सौंपी
इन्हीं आरोपों के बीच उन्हें 13 मई को कार्यालय से जुड़ी सभी फाइलें विभाग के सचिव को देने को कहा गया, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने महत्वपूर्ण फाइलें नहीं दीं। कई बार अवगत कराने के बाद उन्होंने 76 फाइलें ही सौंपी। बाकी फाइलें नहीं दी गई। अब साजिश के तहत आईपी एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिससे कि कोई उनकी भूमिका पर सवाल न उठाए।

ये भी आशंका जताई
मंत्री ने आशंका जताई कि विशेष सचिव एफआईआर की आढ़ में यह भी कह सकते हैं कि फाइलें उनके पास नहीं हैं। सभी फाइलों को 15-16 मई की रात सचिवालय से चोरी किया गया। राजशेखर पहले से सरकारी फाइलों को निजी हितों के लिए अपने पास रखने के आदी रहे हैं। पूर्व में एनडीएमसी में तैनाती के दौरान भी उन्होंने सरकारी कार्यालय की फाइलों को निजी उद्देश्य के लिए अपने पास रखा, जिसके सबूत हैं। सौरभ भारद्वाज ने उन सभी शिकायतों का भी उल्लेख किया है जो बीते कुछ महीनों में राजशेखर के खिलाफ की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+