दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 13 सितंबर को आएंगे पंजाब, करेंगे स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर पंजाब का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अरविंदर केजरीवाल 13 सितंबर को पंजाब आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान व शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि 13 सितंबर को अमृतसर में स्कूल एमिनेंस की शुरूआत होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन करने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं। गौरतलब है कि अमृतसर के छेहर्टा में स्कूल एमिनेंस की शुरूआत हो रही है।

स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना के लिए 117 मौजूदा स्कूलों को शार्टलिस्ट किया गया, जिसमें सबसे पहले अमृतसर के 4 स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि राज्य में स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू करने का प्लान है, जिसके तहत 13 सितंबर को पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस को जनसमर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया है। बता दें कि अपने दौरे के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाका में एक रैली करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications