ओडिशा में एनएच-55 के अपग्रेडेशन में हो रही देरी, नवीन पटनायक ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
नवीन पटनायक ने लिखा कि 2017 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा शुरू किया गया काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है और लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में एनएच-55 के एक हिस्से के अपग्रेडेशन में देरी को लेकर केंद्र को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री को दिनांक 24.03.2023 को लिखे पत्र में, सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि NH-55 के कटक-अंगुल-संबलपुर खंड का अपग्रेडेशन पांच वर्षों से अधिक समय से लंबित है।
नवीन पटनायक ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि 2017 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा शुरू किया गया काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है और लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि अत्यधिक देरी ने पश्चिमी ओडिशा के लोगों के बीच काफी सार्वजनिक आंदोलन और असंतोष को बढ़ावा दिया है, जिनके लिए यह खंड जीवन रेखा है।
नवीन पटनायक ने आगे लिखा, 'मैं आपका ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि NH-55 के कटक-अंगुल-संबलपुर खंड का 0.400 किमी से 265.000 किमी से 4-लेन कैरिजवे का पुनर्वास और अपग्रेडेशन 2017 से NHAI द्वारा किया जा रहा है। यह बड़ी चिंता का विषय है कि पांच वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक अपग्रेडेशन का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है।'
नवीन पटनायक ने कहा, 'NH-55 का उपरोक्त खंड पश्चिमी ओडिशा के लाखों लोगों के लिए जीवन रेखा का काम करता है। अव्यवस्थित निर्माण गतिविधियों और सड़क की दयनीय दुर्दशा के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं जिससे मानव जीवन की हानि होती है। पिछले दो वर्षों के दौरान 399 दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें 196 लोगों की मौत हुई है।'












Click it and Unblock the Notifications