'हरियाणा की बेटियां दिल्ली में मांग रही न्याय', पहलवानों विरोध पर बोले AAP के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता और पदाधिकारी खिलाडियों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

Anurag Dhanda

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने भाजपा नेता व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लग आरोपों को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में सबसे पहले सड़क पर किसान, अग्निपथ पर जवान और अब जंतर-मंतर पर पहलवान बैठे हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता और पदाधिकारी खिलाड़ियों को प्रताडि़त कर रहे हैं। वहीं, सरकार और सिस्टम आरोपियों के साथ खड़े नजर आते हैं।

अनुराग ढांडा ने ये बातें चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश के पहलवान खिलाडिय़ों और जूनियर कोच मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती, तो गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ खेल मंत्री ने प्रताडऩा की।

दवाब में जांच हो रही है। मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि आरोप अनर्गल हो सकते हैं। अब अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाडिय़ों ने फेडरेशन अध्यक्ष और अन्य कोचों पर ही प्रताडऩा और शोषण के आरोप लगाए हैं। हरियाणा की बेटियां जंतर-मंतर पर बैठ कर न्याय की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने पॉस्को के मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में खुद को बेकसूर साबित करने का दायित्व आरोपी पर होता है। वहीं, खेल कोच और महिला पहलवानों के मामले में इनको ही सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब ओलंपिक और अन्य अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी पदक लाते हैं तो सभी राजनीतिक पार्टियां श्रेय लेने की होड़ में लग जाती हैं। अब न्याय की मांग कर रहे हैं, तो सवालों के घेरे में खड़े कर रहे हो।

महिला कोच को एक करोड़ ऑफर पर सवाल
उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से सवाल करते हुए कहा कि अगर संदीप सिंह सही हैं तो जूनियर महिला कोच को एक करोड़ रुपए, क्यों ऑफर किया गया। दूसरा, महिला जूनियर कोच का ट्रांसफर वापस क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री खट्टर ने एसआईटी महिला खिलाड़ी पर दबाव बनाने के लिए बनाई थी। अगर नहीं, तो एसआईटी की रिपोर्ट कब तक आएगी।

Recommended Video

    Gonda Brij Bhushan Singh मंच पर दिखे, कैमरा देख बोले ये बात | Wrestling Controversy | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+