LPG की कीमत में 200 रुपये की कटौती के बाद असमंजस में हैं सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर डिस्ट्रीब्यूटर डिस्ट्रीब्यूटर
केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर एलपीजी के दामों में 200 रुपये की कटौती कर दी है लेकिन केंद्र और तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) की ओर से स्पष्ठता नहीं होने के कारण सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी के दामों में कटौती कर देश के लाखों घरेलू सिलेंडर यूज करने वाले उपभोक्ताओं को खुश कर दिया है लेकिन तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियों के रसोई गैस वितरकों को पुराने स्टॉक की कीमत की भरपाई करने में नुकसान हो रहा है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से इसको लेकर कोई स्पष्ठता नहीं है। वहीं देश की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) जिसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल है उनकी ओर से कोई कम्युनिकेशन नहीं होने के कारण वितरकों को अपने पुराने स्टॉक की कीमत की चिंता सता रही है, वो इस कन्फ्यूजन में हैं कि स्टॉक किए गए सिलेंडर की कीमत वो कैसे वसूल करें।
ऑल ओडिशा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लोपामुद्रा बक्सीपात्रा ने कहा हम अभी भी यह पता लगा रहे हैं कि क्या करना है। उन्होंने कहा राज्य भर से रसोई गैस वितरक जिनकी संख्या ओडिशा में लगभग 1,300 है वो मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या ओएमसी से क्या कोई बात हुई है कि एलपीजी के सिलेंडर के दाम में कमी किए जाने से पहले स्टॉक किए गए सिलेंडर की कीमत कैसे वसूल की जाए। उन्होंने कहा मेरे पास उनके लिए कोई जवाब नहीं है।
लोपामुद्रा बक्सीपात्रा ने कहा कि प्रत्येक वितरक के पास न्यूनतम 300 से 500 सिलेंडर का स्टॉक होगा जबकि बड़े वितरकों के लिए यह 1,000 सिलेंडर से अधिक है। प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 200 की भारी कीमत में कटौती, अगर मुआवजा नहीं दिया गया, तो उन्हें आर्थिक रूप से नुकसानदेह स्थिति में डाल दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications