ओडिशा के जिलों में आज से शुरू किया 'साइबर सुरक्षा रथ', सतर्क रहें, सुरक्षित रहें का दे रहा संदेश
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कलिंगा स्टेडियम में साइबर सुरक्षा अभियान की 30 सितंबर को शुरूआत कर दी है। आम जन को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत आज से राज्य के जिलों में साइबर सुरक्षा रथ की भी शुरूआत कर दी गई है। जिलों में शुरू किए जा गए इन साइबर सुरक्षा रथ के जरिए राज्य में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता संदेशों का प्रसार किया जा रहा है।

साइबर सुरक्षा अभियान के तहत यह अभियान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के संदेश 'सतर्क रुहंतु, सुरक्षित रुहंतु' (सतर्क रहें, सुरक्षित रहें) को सभी जिलों में जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुआ।
मंगलवार को जिलों के एसपी कार्यालयों में साइबर रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, एसपी सहित पंचायत प्रतिनिधि, मिशन शक्ति के सदस्य, स्कूल एवं लोक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, पंचायत राज तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साइबर सुरक्षा रथ जिले के अन्य हिस्सों में यात्रा करेगा और साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
गौरतलब है कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा शुरू किए गए गए साइबर सुरक्षा अभियान के तहत जिलों में चलाए जा रहे इन साइबर रथ पर कई जागरूकता लघु फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। कई जिले नुक्कड़ नाटक और मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
ओडिशा में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए साइबर सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षित समाज बनाना और लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाना है।
इस साइबर सुरक्षा अभियान के तहत 8 अक्टूबर की सुबह राज्य के कई शहरों में मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 14 तारीख को वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने के लिए शाम की सैर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अभियान का समापन समारोह 15 तारीख को होगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पद्म पुरस्कार विजेता और स्वतंत्रता सेनानी समारोह में सहभागिता करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications