तेलंगाना में हुए विकास से प्रभावित हैं कॉरपोरेट अधिकारी, बिल्डर, राजनेता, मिल रही सराहना
तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की सरकार में बहुत तेजी से विकास हुआ और बुनियादी ढांचे में सुधार पर सरकार ने ध्यान केंद्रित किया। सीएम केसीआर के प्रतिनिधित्व वाली सरकार के नौ सालों की मेहतन का नतीजा है कि तेलंगाना पर अलग-अलग वर्ग के लोग प्रभावित हुए। इनमें प्रमुख रूप से कॉर्पोरेट अधिकारी, बिल्डर और राजनेता शामिल हैं।

तेलंगाना के विकास और मूलभूत ढांचे में हुए सुधार के चलते कुछ कॉपोरेट अधिकारी अपनी कंपनी की यूनिट तेलंगाना में स्थापित करने तक के लिए प्रभावित हुए। वहीं तेलंगाना में जो विकास हो रहा है और जिस गति से हो रहा है उससे अन्य लोग प्रभावित होने के साथ अचंभित भी हैं। अलग-अलग वर्ग से जुड़े लोग तेलंगाना की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार की सराहना कर रहे हैं।
अभी तेलंगाना के विकास से प्रभावित होकर संगारेड्डी में 13 सितंबर की को जॉर्जेस मोनिन कंपनी ने अपनी रिसर्च एंड डेवपलेपमेंट सेंटर और प्रोडक्ट यूनिट की नींव रखी। इस मौके पर जॉर्जेस मोनिन के प्रेसिडेंट ओलिवियर मोनिन ने कहा कि वो तेलंगाना राज्य सरकार की उद्यम भावना और उद्योग मंत्री केटी रामाराव के प्रफोशनल विजन से बहुत प्रभावित हैं।
उन्होंने खुलासा किया कि अपनी कंपनी की नई यूनिट स्थापित करने के लिए तेलंगाना को चुनने से पहले अन्य आठ राज्य विजिट किया लेकिन उन राज्यों वो बात नहीं थी। तेलंगाना में जो उद्यम भावना और व्यवसासिक भावना हैं, इसकी वजह से ये हमें बहुत पसंद आया।
इतनी बड़ी कंपनी के प्रमुख के द्वारा की तारीफ के एक दिन बाद बायोकॉन ग्रुप की अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ ने सिनजीन सॉल्यूशंस के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में हैदराबाद में बनाए गए अद्भुत बुनियादी ढांचे और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए तेलंगाना सरकार खूब प्रशंसा की थी।
किरण मजूमार ने कहा था कि मेरे सहयोगियों ने बताया कि तेलंगानाम व्यापार करने में अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक आसान और बेहतर हैं। वहीं कॉर्पोरेट प्रबंधन के अनुरूप, विभिन्न देशों के राजनयिक हैदराबाद को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दे रहे हैं। हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्यदूत जेनिफर लार्सन ने ट्वीट भी किया था और लिखा हैदराबाद व्यापार करने की जगह है!
तेलंगाना के विकास और अन्य क्षेत्रों की उपलब्धियों से प्रभावित होकर स्टडी दौरों पर हैदराबाद आने वाले रजनेता भीसर्वश्रेष्ठ प्रणालियां के लिए राज्य सरकार की सराहना कर रहे हैं। अभी पिछले सप्ताह शनिवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने बृहद बेंगलुरु के मुख्य महानगर पालिका आयुक्त तुषार गिरिनाथ के साथ शहर के जवाहरनगर डंपयार्ड में कचरे से ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया था।
जिसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके ने कहा कि वह वेस्ट मैनेजमेंट प्रैक्टिस, विशेष रूप से कचरे को अलग करना, कचरे से ऊर्जा उत्पादन और अन्य पहलुओं से वो काफी प्रभावित हैं।
वहीं लोक सत्ता पार्टी के संस्थापक और पूर्व विधायक जयप्रकाश नारायण ने भी तेलंगाना सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए तेलंगाना सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की जानी चाहिए। गठन के बाद से राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है जो सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications