UP में कांग्रेस जल्द करेगी नई टीम का गठन, प्रदेश अध्यक्ष की प्रियंका गांधी से मुलाकात में तय होगा फार्मूला

यूपी में नगर निकाय चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस संगठन दुरुस्त करने में जुट गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती के साथ ही अब नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। इसके लिए दिल्ली आये यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। प्रियंका से मुलाकात के बाद नई कार्यकारिणी का फार्मूला तय होगा।

Congress will soon form a new team in UP

कई नए चेहरों के शामिल होने के आसार

यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को जगह मिलेगी । इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी कार्यकारिणी में शामिल करने में तवज्जो प्रदान की जाएगी। वही निष्क्रिय नेताओं से किनारा साधा जाएगा। पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी में 100 से अधिक लोगों को शामिल किया गया था।

बड़े पदों पर दिखा जातीय समीकरण

कांग्रेस ने पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे बृजलाल खाबरी को यूपी का अध्यक्ष एक अक्टूबर को बनाया। बसपा से आये बृजलाल के जरिये कांग्रेस ने दलित समाज को साधने की कोशिश की है, वहीं छह प्रांतीय अध्यक्षों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और एक-एक कुर्मी व यादव बिरादरी से हैं. ऐसे में नए बने प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी, पूर्व विधायक व मंत्री अजय राय, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पार्टी के पदाधिकारी रहे अनिल यादव और योगेश दीक्षित अपने समाज में पार्टी को कितना मजबूत कर पाते हैं, यह वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+