Delhi: मादीपुर में बढ़ा AAP का कुनबा, कांग्रेस नेता हरीश सुवासिया आम आदमी पार्टी में शामिल
मादीपुर से कांग्रेस नेता हरीश सुवासिया अपने समर्थकों के साथ आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
Delhi News: दिल्ली एमसीडी चुनाव की दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं में काफी उथल पुथल देखी जा रही है। मादीपुर से कांग्रेस नेता हरीश सुवासिया अपने समर्थकों के साथ आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।

एसीडी चुनाव के दौरान कांग्रेस से हरीश सुवासिया के AAP में शामिल होने बाद पार्टी के कुनबा स्थानीय स्तर और मजबूत हुआ है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर आज मादीपुर से कांग्रेस के सैंकड़ों नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुख्य रूप से कांग्रेस नेता हरीश सुवासिया ने पार्टी का दामन थामा।
कांग्रेस पार्षद रह चुके हैं सुवासिया
हरीश सुवासिया 2007-12 तक कांग्रेस के पार्षद रहे हैं। एससीएसटी बोर्ड मेंबर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें श्रेष्ठ पार्षद से सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। सुवासिया के आप में शामिल होने के अलावा राजीव मिश्रा, समाजसेवी, जय ढाका, कांग्रेस यूथ मेंबर, अंकित यादव, कांग्रेस यूथ मेंबर, रमेश, कांग्रेस यूथ मेंबर, राकेश, कांग्रेस यूथ मेंबर, जतिन कुमार, कांग्रेस, सनी सूद, कांग्रेस, पीयूष, कांग्रेस, कमल, कांग्रेस, हर्ष सूद, कांग्रेस और दीप नाहर भी आप में शामिल हुए।









Click it and Unblock the Notifications