आदमपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटे दीपेंद्र हुड्डा, ताबड़तोड़ नेताओं की पार्टी में करवा रहे हैं एंट्

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटे दीपेंद्र हुड्डा, ताबड़तोड़ नेताओं की पार्टी में करवा रहे हैं एंट्री

आदमपुर। हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासत तेज हो गई है। चुनाव आते ही नेताओं के जोड़-तोड़ का काम शुरू हो गया है। कांग्रेस भी कमर कस चुकी है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को विभिन्न दलों के कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। साथ ही रेशनेलाइजेशन पालिसी के खिलाफ जारी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया है।

 Congress leader Deependra Hooda, preparing for the Adampur assembly by-election

दीपेंद्र हुड्डा ने कलायत से पूर्व विधायक बनारसी दास वाल्मिकी, आदमपुर से सुखबीर डूडी (पूर्व चेयरमैन), भाजपा नेता सोमबीर लांबा और हनुमान वर्मा, आरएसएस प्रचारक कुलदीप काजला, भाजपा किसान मोर्चा के नेता रमेश कुमार के अलावा दर्जनों पार्षदों, सरपंचों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया।
दीपेंद्र ने कहा कि आदमपुर में जिस तरह से लोगों का रुझान और समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है, वह बताता है कि पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई से हलके की जनता खासी नाराज है। उनकी कार्यशैली और हलके में उनकी गैर-मौजूदगी से जनता में रोष है।

उन्होंने हलके के विकास के बारे में न कभी कोशिश की और न कभी संघर्ष किया। यही वजह है कि आज आदमपुर में आधारभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। सड़कों में गड्ढे और जलभराव जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+