इसी वर्ष प्रत्यक्ष रूप से कराएं छात्र संघ चुनाव: दिग्विजय चौटाला
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बैठक में इनसो ने छात्र संघ चुनाव के विषय पर गंभीरता से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इनसो ने लंबा संघर्ष करके प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली करवाई थी।

छात्र संगठन इनसो ने सरकार से इसी वर्ष प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग की है। इनसो ने चेतावनी दी है कि चुनाव करवाने की मांग को लेकर सड़क से लेकर सरकार तक संघर्ष किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने वीरवार को रोहतक में इनसो की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद वे पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बैठक में इनसो ने छात्र संघ चुनाव के विषय पर गंभीरता से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इनसो ने लंबा संघर्ष करके प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली करवाई थी और उस समय सरकार ने विद्यार्थियों से वादा किया था कि प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाए जाएंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कोरोना काल के दौरान काफी समय तक शिक्षण संस्थान प्रभावित रहे लेकिन अब इनसो चुनाव करवाने की मांग सरकार से करती है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार को इसी वर्ष में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने की मांग लेकर इनसो जहां सड़क पर प्रदर्शन करेगी तो वहीं इस विषय को लेकर सरकार के नुमाइंदों से भी बातचीत की जाएगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का अधिकार है और सरकार को इसी वर्ष नवंबर तक प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाने चाहिए।
बैठक में अन्य फैसलों के बारे जानकारी देते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो द्वारा 28 फरवरी तक नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो इस बार पांच अगस्त को अपना 21वां स्थापना दिवस पंजाब राज्य के पटियाला जिले में मनाएगी। इनेलो एवं कांग्रेस गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका न तो पारिवारिक मेल है, न राजनैतिक और न ही वैचारिक।












Click it and Unblock the Notifications