जन सम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट में कॉमेडियन बनवारी लाल ने जीते एक लाख रुपए

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार की जन सम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार की जन सम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

हर उम्र के लोग वीडियो कॅान्टेस्ट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और ईनाम जीत रहे हैं। प्रदेश के प्रत्येक कोने से प्रतिदिन हजारों वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ अपलोड कर रहे हैं। हर दिन प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं के घर ख़ुशी की लहर दौड़ रही है।

 Jan Samman video contest

साथ ही 100 प्रदेशवासियों को एक हजार रुपए की धनराशि का प्रेरणा पुरस्कार मिल रहा है। मंगलवार, 11 जुलाई के जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के जारी परिणाम में नेछवा, जिला सीकर के 42 वर्षीय बनवारी लाल को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसमें उन्हें एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

बनवारी ने महंगाई राहत कैंप से सम्बंधित वीडियो बनाया तथा ईनाम के रूप में एक लाख रुपये की राशि मिलने पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सपने जैसा है। दूसरे स्थान पर रहे खंडार, जिला सवाईमाधोपुर के कनिष्क विजय को 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। कनिष्क ने इंदिरा रसोई योजना पर वीडियो बना कर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि महंगाई के दौर में इस कांटेस्ट प्रतियोगिता से भी हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

इसी प्रकार निवाई टोंक जिले के जय सिंह गुर्जर ने 25 हजार रुपये की राशि के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जय सिंह ने इंदिरा रसोई योजना पर वीडियो बना कर 'कोई भूखा न सोये' का सन्देश दिया।

उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस रचनात्मक कदम से सरकारी योजनाओं की जानकारी गाँव- ढाणी तक पहुँच रही है। साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखा जा सकता है। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता बनवारी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://www.facebook.com/reel/1952041308504555

द्वितीय पुरस्कार विजेता कनिष्क का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://www.youtube.com/watch?v=wr9DxdwXzLk

तृतीय पुरस्कार विजेता जय सिंह का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://www.youtube.com/watch?v=8UovfRjoK0o

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+