UP News: इनोवेटिव, डिजाइनर उत्पादों और रेशम बनाने वालो को सीएम योगी देंगे रेशम रत्न सम्मान

UP News: खादी के साथ-साथ रेशम को भी यूपी की पहचान बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। अब उत्तर प्रदेश के रेशम उत्पादन की ख्याति विदेशों तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार इनोवेटिव और डिजाइनर उत्पादों तथा रेशम निर्माताओं को रेशम रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

इसके लिए एक भव्य आयोजन किया जाना है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के 16 लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रेशम विभाग के निदेशक और विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गया है जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है। लोग आवेदन पत्र 10 अक्टूबर तक रेशम निदेशालय लखनऊ में भेज सकते हैं।

cm-yogi-will-give-resham-ratna-award-to-innovative-and-designer-products-and-silk-makers-of-up

रेशम विभाग के निदेशक सुनील कुमार वर्मा द्वारा यह भी बताया गया कि रेशम एवं एमएसएमई मंत्री राकेश सचान से इन मुद्दों पर चर्चा के बाद ये फैसले लिये गये हैं। हाल ही में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता के बाद नवंबर में लखनऊ में होने वाले सिल्‍क शो की तैयारियां भी अब शुरू हो गई हैं। पहली बार कर्नाटक, असम, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रेशम की सभी किस्में एक साथ देखी जा सकेंगी।

मिलेगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान
विभाग के निदेशक ने बताया कि रेशम निदेशालय द्वारा पहली बार 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान' देने की शुरुआत कर रहा है। इस सम्मान का उद्देश्य रेशम उत्पादन और व्यापार से जुड़े किसानों, व्यापारियों, संस्थानों, डिजाइनरों को बढ़ावा देना है जिससे उत्तर प्रदेश रेशम उत्पादन और रेशम उत्पादों में अग्रणी बन सके।

यह भी बताया गया कि रेशम को इनोवेटिव और डिजाइनर बनाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पहली बार पुरस्कारों की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। यह सम्मान 5 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देंगे जिसमें आठ अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान दिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार विजेता को 50 हजार रुपए और द्वितीय पुरस्कार विजेता को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+