वन्य जीव सप्ताह पर मुख्‍यमंत्री यूपी को देंगे कई उपहार, कई कार्यक्रमों का होगा उद्घाटन व शिलान्यास

लखनऊ, 30 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वन्य जीव सप्ताह में कई उपहार देने जा रहे हैं। एक से सात अक्टूबर के बीच मनाए जाने वाले वन्य जीव सप्ताह में मुख्यमंत्री वन्य जीव से जुड़े कई कार्यक्रमों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वे हेरिटेज ट्री की काफी टेबल बुक का लोकार्पण करेंगे। लखनऊ चिडिय़ाघर के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष समारोह का भी शुभारंभ करेंगे।

CM yogi adityanath will give many gifts to uttar pradesh on Wildlife Week

वन विभाग ने कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री का समय मांगा है। वहां से तिथि तय होने के बाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अगले वर्ष होने वाले 35 करोड़ पौधारोपण के लिए 100 करोड़ पौधों की नर्सरी का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर कार्बन न्यूट्रल व्यक्ति व कार्बन न्यूट्रल परिवार संबंधी मोबाइल एप भी लांच किया जाएगा। यह एप उन व्यक्तियों को कार्बन न्यूट्रल का प्रमाण पत्र देगा जो अपने कार्बन फुटङ्क्षप्रट के बराबर पौधे लगाएंगे। यानी एक व्यक्ति जितना कार्बन फुटङ्क्षप्रट छोड़ते हैं यदि वह उसी के बराबर कार्बन अवशोषित करने के लिए पौधे लगा दें तो उन्हें सरकार कार्बन न्यूट्रल व्यक्ति का प्रमाण पत्र प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री इको-टूरिज्म के तीन नए सर्किट में पर्यटन गतिविधियों को भी लांच करेंगे। इनमें वाराणसी का चंद्रकांता सर्किट, आगरा-चंबल सर्किट एवं गोरखपुर व महाराजगंज की सोहागी बरवा सर्किट शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ चिड़ियाघर के 100 वर्ष पूरा होने के मौके पर डाक टिकट जारी किया जाएगा। लखनऊ चिडिय़ाघर में शताब्दी स्तंभ का भी मुख्यमंत्री लोकार्पण कर सकते हैं।

वन मंत्री कल कानपुर से करेंगे वन्य प्राणि सप्ताह का शुभारंभ: वन मंत्री दारा ङ्क्षसह चौहान शुक्रवार एक अक्टूबर को कानपुर प्राणि उद्यान से वन्य प्राणि सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। सात अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश भर के अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से आनलाइन जुड़ेंगे। वन्य प्राणि सप्ताह के दौरान सभी प्रभागीय वनाधिकारी अपने-अपने यहां जागरूकता के लिए फोटोग्राफी, कोलाज, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+