मुंबई पत्नी समेत सिद्धि विनायक पहुंचे सीएम सोरेन, दर्शन कर झारखंडवासियों के लिए मांगी मन्नत
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मुंबई सिद्धि-विनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों ने वहां पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
उन्होंने सिद्धि विनायक मंदिर का ट्विटर के जरिए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें लिखा मुम्बई में विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!

बता दें कि INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके पिता व RJD चीफ लालू यादव भी मुंबई पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने ने भी इसी तरह सिद्धी विनायक के दर्शन किये थे।
गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) में कॉर्डिनेशन कमेटी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 14 सदस्यों को शामिल हुए हैं। इसके तहत समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति समेत तीन कार्य समूहों का गठन हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications