Rewa Airport का 15 फरवरी को शिलान्यास करेंगे CM शिवराज और सिंधिया, अगस्त से हवाई सेवा

Rewa Airport: मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान रीवा जिले के निवासियों को एयरपोर्ट की सौगात देने जा रही है। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया एयरपोर्ट का भूमिपूजन करेंगे।

Rewa Airport

Rewa Airport: 15 फरवरी से चोरहटा हवाई पट्टी को रीवा एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। एयर टर्मिनल का शिलान्यास करने खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंच रहे है। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि आज आवागमन के साधनों में हवाई सेवा का महत्व तेजी से देश व दुनिया में बढ़ रहा है।

ऐसे में विंध्य क्षेत्र को एयरपोर्ट ​की अति आवश्यकता थी। जबकि रीवा में सिर्फ चोरहटा हवाई पट्टी थी। जहां केवल हेलीकॉप्टर और छोटे विमान ही उतर सकते हैं, लेकिन अब विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री सिंधिया बुधवार की दोपहर 12.30 बजे से आयोजित समारोह में रीवा एयरपोर्ट का विधिवत आधारशिला रहेंगे।

मुख्य कार्यक्रम चोरहटा हवाई पट्टी में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने एक दिन पहले तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी नवनीत भसीन ने राजस्व अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल में समारोह के तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर चोरहटा हवाई पट्टी के अफसर मौजूद रहे।

65 एकड़ सौंपी जमीन
कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध 65 एकड़ जमीन रीवा एयरपोर्ट निर्माण के लिए 27 जनवरी को भारतीय विमान प्राधिकरण को 99 वर्ष की लीज में सौंपी जा चुकी है। एयरपोर्ट निर्माण के लिए 258 एकड़ आवश्यक अतिरिक्त जमीन का भू-अर्जन किया जा रहा है। इसमें ग्राम चोरहटी, उमरी, चोरहटा, अगडाल तथा पतेरी की भूमि शामिल हैं। भू-अर्जन की कार्यवाही 15 मार्च तक पूरी हो जायेगी।

हवाई पट्टी की चौड़ाई 3.5 मीटर बढ़ेगी
अधिकारियों की मानें तो भारतीय विमानन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट निर्माण का टेण्डर निर्माण एजेंसी को दिया जा चुका है। निर्माण एजेंसी ने उपलब्ध 64 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले वर्तमान हवाई पट्टी की चौड़ाई दोनों ओर 3.5 मीटर बढ़ाई जायेगी। इसके बाद इसके सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जायेगा। यह कार्य 3 स्तरों पर होगा।

जल्द पूरे होंगे निर्माण कार्य
एयरपोर्ट में हवाई टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और सुरक्षा के लिए बाउंड्रीबाल का निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा। निर्माण कार्य जुलाई माह तक पूरा हो जायेगा। एयरपोर्ट से अगस्त माह से 72 सीटर हवाई जहाजों का आवागमन शुरू हो जायेगा। हवाई सेवा शुरू हो जाने से रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य के उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, उपचार सुविधा तथा अन्य क्षेत्रों में विकास के नये अवसर मिलेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+