73वें वन मोहत्सव में सीएम मनोहर लाल ने कहा- प्रदेशभर में बनाए जाएंगे ऑक्सीवन
कुरुक्षेत्र, 19 जुलाई। कुरुक्षेत्र के सरस्वती वन में 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा और सुरक्षा भी करनी चाहिए। आज हर व्यक्ति को संकल्प लेने की जरुरत है कि वह कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और पेड़ बनने तक सुरक्षित रखे।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेशभर में और ऑक्सीवन बनाए जाएंगे। इसके तहत 5 एकड़ से 100 एकड़ पर सैकड़ों की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। अभी तक पंचकूला, करनाल, सोनीपत और यमुनानगर में ऑक्सीवन बनाए गए हैं। भविष्य में इसे और जगहों पर भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्राणवायु देवता पेंशन स्कीम शुरू की है। इस योजना के तहत 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के रखरखाव के लिए 2500 रुपये प्रति वर्ष प्रति पेड़ पेंशन का प्रावधान किया है।
कुरुक्षेत्र के सरस्वती वन में आयोजित 73वें राज्य स्तरीय वनमहोत्सव में वन एवं वन्य जीव मंत्री चौधरी कंवरपाल ने कहा कि वन जनता के सहयोगी होते हैं, जिंदगी के साथ और बाद तक पेड़ों की महत्ता होती है। पेड़ अब भी और आने वाले समय में भी पुण्य देगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। हमें पहले जैसा स्वच्छ वातावरण लाने के लिए ज्यादा ही ज्यादा पेड़ों को लगाना और उनका संरक्षण करना होगा ताकि भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हुए जीने का सुंदर माहौल उपलब्ध करवाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications