पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कुशलक्षेम जानने सीएम मनोहर लाल पहुंचे अस्पताल, काफी देर तक की बातचीत

चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जाकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हालचाल पूछा। मनोहर लाल ने बादल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली। बादल को 11 जून को पेट की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर चुके हैं। देश के वयोवृद्ध राजनेता प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के सीएम रह चुके हैं। पंजाब के सबसे युवा सीएम का खिताब उनके ही नाम है। वह 18 साल 340 दिन तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे हैं।

CM Manohar Lal met with Prakash Singh Badal in hospital

प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका आभार मानते हुए कहा कि उन्हें बेहद अच्छा लगा कि मनोहर लाल उनका हाल जानने पहुंचे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि जैसे ही आज उन्हें सूचना प्राप्त हुई तो वे तुरंत ही अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रकाश सिंह बादल से काफी देर तक बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

प्रकाश सिंह बादल से मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने उनसे मुलाकात का एक छोटा वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 'देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का कुशलक्षेम जानने आज अस्पताल पहुंचा। प्रभु से उनके दीर्घायु एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+