पंजाब: पदक जीतने वालों 6 खिलाड़ियों को सीएम मान ने किया सम्मानित, सरकार ने 20 लाख रुपए दिए
मान सरकार ने 20 लाख रुपए देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। सीएम ने मुक्तसर जिले के 6 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

पंजाब के मुक्तसर जिले के 6 खिलाड़ियों को तगमे जीतने पर पंजाब सरकार की ओर से 20 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल 2022 में तगमे जीतने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान से 6 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
इस मौके खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए DC विनित कुमार ने कहा कि मुक्तसर जिले के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 6 खिलाड़ियों में 4 लड़कियां भी हैं जो दर्शाती हैं कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं।
खेलों की ओर ध्यान दें नौजवान : डीसी
डीसी ने कहा कि नौजवान वर्ग अपने भविष्य के प्रति सचेत है और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की ओर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने नौजवान पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि नौजवान वर्ग को नशे के दलदल में फंसने की बजाय खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे शरीर तो स्वास्थ्य रहता है, वहीं नकारात्मक विचारों से भी बचा रहता है।
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
सॉफ्टबॉल गेम की खिलाड़ी रमनदीप कौर को 5 लाख, एथलेटिक्स के खिलाड़ी करनवीर सिंह को 3 लाख, एथलेटिक्स गेम की खिलाड़ी मनप्रीत कौर को 3 लाख, बास्केटबॉल गेम के खिलाड़ी पालप्रीत सिंह को 3 लाख व नेटबॉल की खिलाड़ी परविंदर कौर व पूजा कौर को 3-3 लाख की राशि देकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्मानित किया है।












Click it and Unblock the Notifications