CM खट्टर की बड़ी घोषणा- पर्वतारोहण करने वाले विद्यार्थियों को 5 लाख रुपए देगी हरियाणा सरकार, लें फायदा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार पर्वतारोहण को बढ़ावा देगी। अब 10 सबसे ऊंची चोटियों में से किसी एक पर चढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को पांच लाख रुपये देने का एलान किया है। खेलों की तर्ज पर हरियाणा में पर्वतारोहण के लिए भी योजना तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां स्कूल विद्यार्थियों के पर्वतारोहण दल को रवाना करने से पूर्व बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जो स्पोर्टस हब के रूप में जाना जाता है। इसलिए स्पोर्टस की तर्ज पर पर्वतारोहण करने वालों के लिए भी योजना बनाई जाएगी।

CM Khattar Says-  Haryana Government Will Give Five Lakh Rupees To The Student On Mountaineering

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की शृंखला में राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 75 विद्यार्थियों व अध्यापकों का दल स्कूल शिक्षा विभाग एवं नेशनल एडवेंचर क्लब चंडीगढ़ के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र में 6111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट यूनम पर पर्वतारोहण करने जा रहा है। यह दल 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। इस पर्वतारोही दल में 25 दिव्यांग छात्र व अध्यापक भी जा रहे हैं।

CM Khattar Says-  Haryana Government Will Give Five Lakh Rupees To The Student On Mountaineering

मुख्यमंत्री ने कहा कि, विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए पर्वतारोहण कार्यक्रम का आयोजन पहली बार 2016 में सैनिक स्कूल कुजंपुरा के सहयोग से आरंभ किया गया। तब से लेकर अब तक पांच बार प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिमाचल के मनाली में स्थित 5289 मीटर ऊंची चोटी फ्रेंडशिप पीक की सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। इस मौके पर नेशनल एडवेंचर क्लब के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्य सचिव एससी चौधरी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा जे गणेशन, निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा विवेक कालिया मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+