CM खट्टर ने किया उद्घाटन,हरियाणा को मिली ई-विधानसभा की सौगात
हरियाणा को ई-विधानसभा की सौगात मिल गई है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को डिजिटल विधानसभा का उद्घाटन किया. स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के प्रयासों से डिजिटल विधानसभा की शुरुआत हुई है. इस मौके पर डिप्टी सीएम दुष्यंत
चंडीगढ़,08 अगस्त- हरियाणा को ई-विधानसभा की सौगात मिल गई है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को डिजिटल विधानसभा का उद्घाटन किया. स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के प्रयासों से डिजिटल विधानसभा की शुरुआत हुई है. इस मौके पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा मौजूद रहे. वहीं विधानसभा में विधायक भी इस मौके पर मौजूद रहे.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज प्रदेश को बड़ी सौगात मिल रही है. सभी सदस्यों को बधाई हो. विधानसभा के सदस्यों ने क्या बोला सारा डेटा अब मौजूद रहेगा. ये एप्पल मोबाइल में भी डाउनलोड हो सकेगी. इसका आईडी और पासवर्ड रहेगा. अभी कॉमन पासवर्ड होगा, बाद में अपना-अपना पासवर्ड बना सकते हैं. सीएम ने कहा कि टैब के जरिये सीखने में कठिनाई नहीं है. विधायक अपने-अपने क्षेत्रों का रिकॉर्ड रख सकते हैं.
वहीं विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. ये एक बडी क्रांति है जिसका दूरगामी असर होगा. सालों बाद ई विधानसभा का सपना वास्तविकता में बदल रहा है. डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत 'नेवा' परियोजना शुरू हुई जिसके अंतर्गत विधानसभाएं डिजिटल हो रही है. हरियाणा ने तीव्रता से इस परियोजना पर काम किया.
उन्होंने कहा कि सदन की पूरी कार्यवाही, सभी कार्य बिना कागज के प्रयोग किए किए जा सकेंगे. विधायकों के बोलने का समय के साथ पूरा विवरण होगा. 8.5 करोड में ये परियोजना पूरी हुई. हमें इसके लिए 12 करोड़ रुपये का बजट मिला था.












Click it and Unblock the Notifications