'नए भवन से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और समृद्ध हो', CM खट्टर ने दी बधाई

संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू हुई। मंगलवार (19 सितंबर) के केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन) विधेयक पेश किया। जिसका समूचे विपक्ष ने स्वागत किया है। इस बिल पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल बिल का स्वागत करते हुए कहा कि ये अच्छी बात है कि ये बिल आया है, SC, ST का आरक्षण तो ठीक है लेकिन अन्य OBC समुदाय भी आरक्षण का इंतजार कर रहा है। वहीं हरियाणा सीएम खट्टर ने नए संसद भवन में कार्यवाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने नई संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "नई संसद भवन में प्रवेश पर हार्दिक बधाई। नए भवन की नवीन ऊर्जा से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और समृद्ध हो, ऐसी कामना करता हूं। नए भारत की नवीन उर्जा वाली नई संसद भवन में प्रवेश पर हार्दिक बधाई! आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह भवन निश्चित ही नई उम्मीदों और नई उमंगों की पूर्ति का साक्षी बनेगा। नए भवन की नवीन ऊर्जा से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और समृद्ध हो, ऐसी कामना करता हूं।"

CM Manohar Lal Khattar

वहीं मंगलवार को दूसरे विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने केंद्र के महिला आरक्षण विधेयक को बिहार में महिलाओं को मिले आरक्षण से प्रेरित बताया उन्होंने कहा कि इससे केंद्र सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिहार जो आज करता है, कल पूरा देश उसे अपनाता है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण विधेयक को बिहार में महिलाओं को मिले आरक्षण से प्रेरित बताते हुए मंगलवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल लाकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार जो आज करता है, कल पूरा देश उसे अपनाता है।

वहीं पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि, संसद में ये बिल आना अच्छी बात है लेकिन इसमें कुछ और करने की जरूरत थी, महिलाओं के आरक्षण के तहत SC, ST का आरक्षण तो ठीक है लेकिन अन्य OBC समुदाय भी आरक्षण का इंतजार कर रहा है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे ओबीसी के लिए क्या करने जा रहे हैं...वे कह रहे हैं कि परिसीमन के बाद ही इसे लागू किया जाएगा तो महिलाओं को अब और कितने दिनों तक इंतजार करना होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+