सीएम जगन मोहन रेड्डी ने प्रत्याशियों से कहा, 'जमीनी स्तर पर करें YSRCP को मजूबत'
इस अवसर पर बोलते हुए, सीएम जगन मोहन ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और मैं उम्मीदवारों से भी यही चाहूंगा कि वो प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में हर दरवाजे पर अपनी पहुंच सुनिश्चित करें।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को विजयवाड़ा में अपने कैंप कार्यालय में स्थानीय निकायों, विधायक और राज्यपाल कोटे के तहत होने वाले एमएलसी चुनावों के लिए वाईएसआरसीपी उम्मीदवारों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर बोलते हुए, सीएम जगन मोहन ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और मैं उम्मीदवारों से भी यही चाहूंगा कि वो प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में हर दरवाजे पर अपनी पहुंच सुनिश्चित करें। जिन 18 सीटों पर चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें से 14 सीटों पर वाईएसआरसीपी ने एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के 14 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। शेष 4 सीटों पर कम्मा समुदाय सहित अन्य जातियों को टिकट दिए गए हैं।
टिकट वितरण खुद इस बात की गवाही दे रहा है कि वाईएसआरसीपी राज्य में कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक न्याय को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसा प्रदेश की राजनीति में पहले कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जोर देकर कहा कि सरकार शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने के अलावा हर कल्याणकारी योजना को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से लागू कर रही है। सीएम जगन मोहन ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार जमीनी स्तर पर काम करें और साथ ही पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों में सक्रिय भी रहें।












Click it and Unblock the Notifications