सीएम जगन मोहन रेड्डी ने जूनियर वकीलों के लिए जारी की लॉ नेस्तम योजना की चौथी किश्त
सीएम जगन मोहन ने कहा, 'पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक फंड जारी किया जा रहा है और हमारी सरकार वकीलों के साथ खड़ी रहेगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर लॉ नेस्तम योजना की चौथी किश्त के तहत राज्य में 2,011 योग्य जूनियर वकीलों के लिए 1,00,55,000 रुपये की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर मोड से राशि ट्रांसफर की और ये राशि सीधे जूनियर वकीलों के बैंक खातों में जमा हो गई।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री जगन मोहन ने कहा कि वाईएसआर लॉ नेस्तम योजना जूनियर अधिवक्ताओं को वो सभी जरूरी सामाजिक सुरक्षा देती है, जिन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए सहायता और सपोर्ट की आवश्यकता होती है।
सीएम जगन मोहन ने कहा, 'पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक फंड जारी किया जा रहा है और हमारी सरकार वकीलों के साथ खड़ी रहेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए वकील खुद का नामांकन वेबसाइट ysrlawnestham.e-pragati पर कर सकते हैं। हम आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया को साल में दो बार आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि कोई भी इस योजना के तहत अपना नाम दर्ज कराने से न चूके।'
मुख्यमंत्री रेड्डी ने आगे कहा, 'अपनी पदयात्रा के दौरान मैंने वादा किया था और मेरी सरकार जूनियर वकीलों की मदद के लिए लॉ नेस्तम योजना लेकर आई है। एक अधिवक्ता का शस्त्र, सैनिक की तलवार के समान होता है ना कि हत्यारे के खंजर के समान। मैं व्यक्तिगत रूप से उन वकीलों से अनुरोध करता हूं, जिन्होंने इस योजना से लाभ उठाया है, कि इसे याद रखें और गरीबों की मदद कर इसका बदला चुकाएं। मैं आपके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications