16 अगस्त को टायर कंपनी का उद्घाटन करेंगे जगन मोहन रेड्डी, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार
विशाखापट्टनम, अगस्त 13। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी 16 अगस्त मंगलवार को अचुतापुरम में एक टायर निर्माण कंपनी का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि इस टायर निर्माता कंपनी का नाम याकोमा है, जो करीब 100 एकड़ में स्थापित की गई है। इस कंपनी का सेटअप करीब 1500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से तैयार हुआ है।

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
इस कंपनी के उद्घाटन होने से करीब 2000 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी खेती और खनन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए टायर बनाएगी। याकोमा कंपनी एक और 1,000 करोड़ का निवेश करके अपने कारोबार को विस्तार करने की योजना बना रही है। राज्य के उद्योग और आईटी मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने यलमांचिली विधायक यूवी रमना मूर्ति राजू के साथ सीएम के दौरे की व्यवस्था का निरीक्षण किया।












Click it and Unblock the Notifications