Jharkhand: पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, आज सीएम हेमंत देंगे नियुक्ति पत्र; 2,550 लोगों को तोहफा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची में 2,550 पदों पर नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। हेमंत सोरेन पंचायती राज सहित अलग-अलग विभाग के 2,550 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। हेमंत सोरेन पंचायती राज, राजस्व, वित्त एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत चयनित 2,550 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

रांची के एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। मोरहाबादी मैदान में इसके लिए भव्य मंच बनाया गया है। बुधवार की देर शाम उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। वहां काम कर रहे मजदूरों को भी जरूरी निर्देश दिए।

Hemant Soren
किस विभाग में कितने नियुक्ति पत्र बंटेंगे
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 1,633 पंचायत सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 707 निम्न वर्गीय लिपिक, वित्त विभाग के अंतर्गत 166 निम्न वर्गीय लिपिक तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत 44 निम्न वर्गीय लिपिक को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 2019 में ही पूरी हो गई थी लेकिन अनुसूचित और गैर अनुसूचित जिलों वाले विवाद की वजह से नियुक्ति में इतनी देरी हुई। इसके लिए अभ्यर्थियों को कई आंदोलनों और कोर्ट में हुई सुनवाई से गुजरना पड़ा।

सीएम के अलावा शामिल होंगे ये मंत्री
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम, योजना एवं विकास, वित्त एवं खाद्य मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+