सुप्रिया भट्टाचार्य ने भाजपा पर निकाली भड़ास, राज्यपाल से पूछा हेमंत सोरेन रहेंगे कि जाएंगे
सुप्रिया भट्टाचार्य ने भाजपा पर निकाली भड़ास, राज्यपाल से पूछा हेमंत सोरेन रहेंगे कि जाएंगे
रांची, 17 सितंबर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर राज्यपाल और चुनाव आयोग से मांग की है कि आफिस आफ प्रोफिट मामले में निर्णय से राज्य सरकार और झामुमो को अवगत कराया जाए। पिछले दिनों इसी मांग के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात भी की थी और गुरुवार को स्वयं मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से इसी प्रकार का आग्रह किया था।

भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा की साजिशों से बचने के लिए हम लोग न्याय व्यवस्था और राजभवन से संरक्षण की उम्मीद कर रहे हैं। सुप्रियो ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया और कहा कि हम ये सब नहीं होने देंगे। धमकी भरे लहजे में बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री नई दिल्ली गए हुए हैं। सवाल उठाया कि राजभवन और न्याय व्यवस्था से हमें संरक्षण नहीं मिले तो लोकतंत्र बचेगा कैसे।
उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत झारखंड में बाबूलाल मरांडी की सरकार ने पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण को 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया था और ऐसी ही साजिश के कारण झारखंड डोमिसाइल की आग में जल उठा था। समाज को भरोसे में लिए बगैर निर्णय लेने से ऐसा हुआ था। भाजपा और आजसू पर उन्होंने मूलवासी और आदिवासी विरोधी होने का भी आरोप लगाया।
इस दौरान झामुमो नेता सुप्रिया भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए भाजपा को मीर जाफर और आजसू को जयचंद का उपनाम दिया। कहा, दोनों दल समाज से गद्दारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications