CM Hemant Soren अपनी पत्नी और बच्चों के साथ केरल की मनोरम वादियों में सर्दियों की छुट्टियां मना रहे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरूअनंतपुरम में सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से मुलाक़ात की है।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरूअनंतपुरम में सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से मुलाक़ात की है। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन को केरल के पर्यटन सचिव के एस श्रीनिवास ने वहां के पर्यटन को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया।
सीएम हेमंत सोरेन हर साल परिवार के साथ ठंड की छुट्टियां मनाने कहीं ना कहीं जाते है। इस बार सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ केरल में छुट्टियां बीता रहे है।
सीएम हेमन्त सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से तिरुवनंतपुरम में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्य के मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केरल की तर्ज पर झारखण्ड के पर्यटन को विकसित करने में सहयोग करने का आग्रह किया।
केरल के पर्यटन सचिव के एस श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री के समक्ष केरल के पर्यटन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री पी ए मुहम्मद रियाज, केरल के मुख्य सचिव डॉ वी पी जॉय और अन्य उपस्थित थे।
हेमंत सोरेन ने पत्नी और बच्चों के साथ 14 जनवरी को केरल के नैयार डैम और कप्पकड़ का भी दौरा किया था। नैयार डैम में उन्होंने वन विभाग के अगस्त्य बोट में बैठकर परिवार के साथ मनोरम दृश्यों को देखा।
हेमंत सोरेन और परिवार के साथ कप्पकड़ में बने हाथियों के पुनर्वास केंद्र का भी जायज़ा लिया। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और दोनों बच्चे भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications