CM Hemant Soren विधानसभा में बोले- शेर का बच्चा हूं, लंबी छलांग के लिये दो कदम पीछे हटा हूं

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये 1932 के आधार पर नियोजन नीति की बात कर रहे हैं। लेकिन भाजपा का सदस्य 1932 के विरोध में हाई कोर्ट जाता है। भाजपा पहले बताए कि ये 1932 के समर्थक हैं या 1985 के। देश विषम दौड़ से गुजर रहा है।

Hemant Soren

रांची। बजट सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। हेमंत सोरेन ने 1932 पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 1932 है और आगे भी रहेगा। पहले तो था ही। उन्होंने ये भी कहा कि नियोजन नीति भी आएगी लेकिन हम हार मानने वाले नहीं हैं। हेमंत सोरेन ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि शेर का बच्चा हूं, लंबी छलांग के लिये दो कदम पीछे आया हूं। बजट सत्र के अंतिम दिन वेल में कांग्रेस-जेएमएम और बीजेपी विधायकों के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की योजनाओं को एक - एक कर रखा। हेमंत सोरेन ने हंगामा कर रहे बीजेपी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि सियार शेर का खाल पहन लें तो शेर नहीं हो जाता।

सोरेन ने कहा कि लोकसभा को भी ये लोग चलने नहीं दे रहे हैं। सदन में टोका-टोकी आम बात है। कई बार सदन में गंभीर बात होती है लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको राज्य और देश देख रहा है। विपक्ष को आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिये। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज ये 1932 की बात कर रहे हैं। यही लोग 1932 के विरोध में थे, जब 100 प्रतिशत स्थानीय को थर्ड-फोर्थ ग्रेड की नौकरी को लेकर नीति बनाते हैं, तो इसका ये कोर्ट में विरोध कराते हैं। कहीं तो इनको अपनी बात पर कायम रहना चाहिये। आज केंद्र ने राज्य सरकारों को भीखमंगा बना कर रख दिया है, किसानों की कमर तोड़ दी है। आज अमृतकाल की बात हो रही है अमृतकाल की वास्तविकता ब्लैक एंड वाइट की तरह है।

पिछली सरकार में 11 लाख राशन कार्ड डिलीट किये गए थे वर्तमान सरकार में 20 लाख नया राशन कार्ड बनाये गए हैं। केंद्र सरकर ने सहयोग नहीं किया इस लिये बाजार से अनाज खरीद कर बांट रहे हैं। पहले मात्र साढ़े 6 लाख को पेंशन मिलता था लेकिन आज 20 लाख 65 हजार को पेंशन मिल रहा है। सोरेन ने कहा कि सुखाड़ में केंद्र सरकार पैसा देगी या नहीं, पता नहीं पर राज्य सरकार ने 3500 सौ रुपया किसानों को देने का काम किया है। छात्रवृति में दो से तीन गुना बढ़ोत्तरी की गई है। 80 उत्कृष्ट विद्यालय इसी साल से शुरू होंगे। आज विदेश में बढ़ने के लिये 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+