CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा में हुए शामिल, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
Ranchi : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस मौके पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों को भक्ति एवं समर्पण के पर्व रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का हमेशा आशीर्वाद रहा है। चाहे कैसी भी राजनीतिक परिस्थिति हो, हर बार यहां आने और भगवान का आशीर्वाद लेने में सफलता मिलती है। लोगों के अंदर का उत्साह देखने लायक है। भगवान जगन्नाथ की कृपा पूरे राज्य के लोगों पर बनी रहे। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रांची में पवित्र जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का परम सौभाग्य मिला। भगवान जगन्नाथ आप सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखें, यही कामना करता हूँ। इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार।जय जगन्नाथ!












Click it and Unblock the Notifications