Jharkhand: नावाडीह में मॉडल डिग्री कॉलेज की नींव रखेंगे सीएम हेमंत सोरेन व मंत्री बेबी देवी
बेरमो। दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का डुमरी विस क्षेत्र व अंतर्गत नावाडीह को एजुकेशन हब बनाने का सपना पूरा करने की दिशा में नावाडीह प्रखंड के बिनोद बिहारी स्टेडियम नावाडीह के समीप 26 करोड़ की राशि से स्वीकृत मॉडल डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास गुरुवार को होने वाला है। उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सह दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी नींव रखेंगे।
यहां आयोजित समारोह से 17097.82 लाख रुपए का विभिन्न विभागों के योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही लाभुकों के बीच 5636.94 लाख राशि की परिसंपत्ति का वितरण भी होगा। दोपहर 1 बजे भूषण उवि स्थित अस्थायी हेलीपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा। 1.05 बजे सड़क मार्ग से समारोह स्थल बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम 1.10 बजे पहुंचेंगे। यहां समारोह में भाग लेकर दोपहर 2.20 बजे सड़क मार्ग से ही अस्थायी हेलीपैड पर 2.25 बजे पहुंचेंगे। फिर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से रांची रवाना हो जाएंगे।

डीसी ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा: बुधवार को डीसी कुलदीप चौधरी समेत जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने समारोह स्थल का जायजा लिया और संबंधितों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। मंत्री बेबी देवी सहित झामुमो के नेतागण भी पहुंचे थे। डीसी ने बन रहे पंडाल, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल, विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों/आमजनों के प्रवेश-निकासी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की और जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
कहा कि कहीं किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हो, जिसे जो जिम्मेवारी दी गई है, उसका निर्वाहन बेहतर से करेंगे। हेलीपेड, वाहनों के पार्किंग स्थल आदि का भी निरीक्षण कर बीडीओ व सीओ दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने सभी अधिकारियों के साथ नावाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में विभागवार विभिन्न योजनाओं के प्रखंड से संबंधित अच्छादित लाभुकों की जानकारी ली और वरीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
ये तमाम अधिकारी व झामुमो के नेता साथ थे: बेरमो एसडीएम अनंत कुमार, एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, डीटीओ संजीव कुमार, डीएसओ कुमारी गीतांजली, कल्याण पदाधसिकारी मनीषा वत्स, बीडीओ संजय सांडिल्य, सीओ अशोक सिन्हा, थाना प्रभारी मनीष कुमार, झामुमो के युवा नेता अखिलेश महतो, मंत्री बेबी देवी के आप्ति सचिव दिवाकर महतो, जिला सचिव जयनारायण महतो, बालेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, सचिव सोनाराम हेम्ब्रम, बीस सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश जी, मुखिया देवेन्द्र महतो, तापेश्वर महतो, डा लालजी महतो, महबूब आलम, सलार खान, मुरलीधर सिंह आदि थे।












Click it and Unblock the Notifications