CM Hemant ने की घोषणा राजधानी रांची में खुलेगा भव्य मेडिकल कॉलेज, मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची दिन पर दिन हाईटेक होती जा रही है। अब रांची वासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। वैसे तो मेडिकल की पढ़ाई के लिए रांची में पहले से ही रिम्स की सुविधा मौजूद है। लेकिन अब रांची में वर्ल्डक्लास मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बनाई जा रही है। जिससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को बाहरी राज्यों का रुख ना करना पड़े और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिल पाए।

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजधानी रांची में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही। अपनी बातों को रखते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि राजधानी में हम वर्ल्ड क्लास मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना बना रहे है।
बहुत जल्दी लोगों को इस कॉलेज की सौगात मिलेगी। इससे झारखंड के छात्र छात्राओं को बेहतर पढ़ाई मिलेगी.इससे सिर्फ झारखंड को ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों को भी सुविधा होगी।

Hemant Soren

कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने एक और घोषणा की जिससे कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रही महिला कर्मचारियों की चेहरे की रौनक लौट आई. दरअसल, हेमंत सोरेन ने राज्य में संविदा पर काम कर रही महिला कर्मचारियों को लेकर बड़ी बात कही, उन्होंने मातृत्व अवकाश से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है और अब संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ प्राप्त होगा. अब महिला कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा.

सरकार की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव वैसे महिला कर्मी को मिलेगा जो पिछले 12 महीने में 80 दिन तक संविदा पर कार्य कर चुकी हो और उन्हें ही 180 दिन का मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा. साथी अवकाश दो जीवित संतान के उपरांत हुए प्रसव पर लागू नहीं होगा. बताते चलें राज्य में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यकृत महिला कर्मचारी लंबे समय से मातृत्व अवकाश की मांग कर रही थी. जिसको देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+