सीएम के पास बाढ़ आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने का समय नहीं: नारा लोकेश

आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने अपर्याप्त बताया। वहीं बाढ़ कम होने पर सहायता उपलब्ध कराने की बात वादे पर उन्होंने सीएम को निशाने पर लिया।

आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी का घटने के बाद सरकार ने वहां राहत कार्यों को तेजी से लागू करने की बात रही है। सीएम ने कहा कि सरकार लोगों के प्रति संवेदनशील है,जल्द ही उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी राज्य को लूटने में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने और हाल की लगातार बारिश से हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक करने का भी समय नहीं है।

अपनी युवा गलाम पदयात्रा के हिस्से के रूप में बुधवार को विनुकोंडा में एक सभा को संबोधित करते हुए लोकेश ने कहा कि राज्य सरकार कह रही है कि बाढ़ कम होने के बाद प्रभावित लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। ऐसे में टीडीपी महासचिव ने सवाल किया कि जब तक बाढ़ का पानी नहीं उतरता तब तक उन्हें क्या खाना चाहिए? क्या सरकार चाहती है कि वे भूख से मर जाएं?

Nara Lokesh

नारा लोकेश ने कहा, "एक तरफ, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है और दूसरी तरफ वाईएसआरसी सरकार लाभार्थियों को तुरंत सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। नवीनतम विकास यह है कि पुलिस अधिकारियों के भत्ते में भारी कटौती की गई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+