सीएम गहलोत का 2 दिवसीय जोधपुर दौरा, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात

सीएम गहलोत अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जोधपुर कई विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं। रविवार (24 सितंबर) को जोधपुर पहुंच चुके हैं। सोमवार को सीएम के हाथों विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाना है।

सीएम देंगे ये सौगातें
सोमवार शाम 6:00 बजे सुरपुरा एम्यूजमेंट पार्क का निरीक्षण करने के बाद सीएम गहलोत 6:30 बजे आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज में लीला देवी की मूर्ति का अनावरण और हॉल का लोकार्पण करेंगे। शाम 7:00 बजे आरटीओ आरओबी और रात 8:00 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करेंगे। रात 10:00 बजे के जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

CM Gehlot two days Jodhpur visit

ये है सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर (Jodhpur) विजिट के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सीएम के जोधपुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार सीएम रविवार रात्रि विश्राम जोधपुर के सर्किट हाउस में करेंगे। यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। अगले दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे राजस्थान हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग स्थित महाधिवक्ता कार्यालय भवन के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। सीएम अशोक गहलोत का दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक रिजर्व टाइम रहेगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे राजकीय उम्मेद राजकीय स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक खेल अंतर्गत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। साथ ही लाभार्थी उत्सव में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लाभार्थियों को लाभ स्थानांतरण करेंगे। इसके बाद सीएम मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के भवन का शिलान्यास करेंगे।

प्रशासन ने पूरी की तैयारी
सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सर्किट हाउस के साथ सभी कार्यक्रम स्थलों पर तैनात अधिकारियों को प्रशासन ने सख्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा है कि सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर कोई चूक ना होने पाए इसके कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+