भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए फ्लाइट को CM नवीन पटनायक ने दिखाई हरी झंडी

राउरकेला के हवाई सेवा के सपने को आखिरकार उड़ान मिल ही गई। आज शनिवार को भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए हवाई सेवा से शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भुवनेश्वर लोकसभा सदस्य अपराजिता षाड़ंगी ने भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाकर हवाई सेवा का शुभरांभ किया।
वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअल कांफ्रेंस के जरिए इस उद्घाटन कार्रयक्रम में शामिल हुए। इसी के साथ केन्द्रीय उड़ान योजना में इस सेवा को शामिल कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एलायंस एयर द्वारा शुरू की गई इस हवाई में एक साथ 72 यात्रियों के जाने की सुविधा है।
बता दें कि फ्लाइट भुवनेश्वर से रवाना होने के बाद सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर राउरकेला एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे राउरकेला से रवाना हुई और दोपहर 1 बजे भुवनेश्वर दोबारा एयरपोर्ट पहुंची। यह एयरलाइन अगले 12 तारीख से रोजाना उड़ानें संचालित करेगी।
फ्लाइट भुवनेश्वर से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और 3:50 बजे राउरकेला पहुंचेगी। यह राउरकेला से शाम 4:15 बजे रवाना होगी और भुवनेश्वर शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। भुवनेश्वर से राउरकेला की उड़ान का किराया 2803 रुपये है। इसी तरह राउरकेला से भुवनेश्वर की फ्लाइट की टिकट की कीमत 2721 रुपये रखी गई है। भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया कि विमान में 72 सीटें हैं। इस हवाई सेवा के शुरू होने के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित उम्मीदें पूरी हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications