सीएम भूपेश बघेल ने कहा : हमारी उपलब्धि का श्रेय लेना चाह रही भारत सरकार
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, विज्ञापन में कहा गया है कि पीएम मोदी ने जगदलपुर एयरपोर्ट शुरू किया गया। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था लेकिन वह बंद हो गया था। यह एयरपोर्ट अब राज्य सरकार द्वारा संचालित है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार की ओर से जारी एक विज्ञापन का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में हमारे कार्यकाल की उपलब्धियों को अपना गिनाकर श्रेय लेना चाह रही है। उन्होंने एयरपोर्ट खोलने के मामले से लेकर विद्युतीकरण की सौभाग्य योजना, सड़क निर्माण योजनाओं को लेकर केंद्र पर हमला बोला है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि विज्ञापन में कहा गया है कि पीएम मोदी ने जगदलपुर एयरपोर्ट शुरू किया गया। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था लेकिन वह बंद हो गया था। यह एयरपोर्ट अब राज्य सरकार द्वारा संचालित है। जबसे इसका नामकरण मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर किया गया और उसे दोबारा शुरू किया गया। तबसे यहां पर लगातार हवाई उड़ाने रायपुर और हैदराबाद के लिए की जा रही है। इसके बाद विशाखापट्नम की भी मांग हुई है, इसकी शुरुआत नहीं हुई है।
वहीं बिलासपुर एयरपोर्ट भी हमारे कार्यकाल में शुरू हुआ। यहां पहले बिलासपुर से इंदौर के लिए फ्लाइट चल रही थी। उसे भी बंद कर दिया गया। उसे फिर से शुरू करना चाहिए। भाजपा की सक्रियता पर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि यहां सबसे ज्यादा ईडी सक्रिय है। केंद्र में बैठे नेताओं को मालूम है कि छत्तीसगढ़ अब भाजपा के बस की बात नहीं है इसलिए ईडी के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications