'...जब दिल्ली, पंजाब में बिजली, पानी, शिक्षा फ्री, तो हरियाणा में क्यों नहीं', CM भगवंत का BJP पर निशाना
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2024) के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने बीजेपी को निशाने पर लिया। कलायत में सीएम मान ने कहा कि जब दिल्ली और पंजाब में सरकारें फ्री, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वजन सुलभ और निशुल्क उपलब्ध करती रही हैं, तो हरियाणा में ऐसा करने में प्रदेश सरकार को परेशानी किस बात की होती है। सीएम मान ने बीजेपी के निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी जी कहते है डबल इंजन की सरकार चाहिए लेकिन सच तो ये है कि देश को डबल इंजन नहीं, नई सोच वाली इंजन की सरकार की आवश्यकता है।
हरियाणा के कैथल जिले में स्थित कलायत पहुंचे सीएम मान ने प्रदेश में किसानों की अनदेखी और महंगाई को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का बेटा केजरीवाल जब देश की राजनीति बदलना चाहता है तो उसके खिलाफ झूठे प्रचार किए जा रहे हैं। सीएम ने मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का नारा पूरी दुनिया में सुनाई दे रहा है।

अपने संबोधन में सीएम मान ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, "...वे कहते थे कि AAP को अनुभव नहीं है, वोट मत देना, आज इस पार्टी के पास मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, पानी और रोजगार देने का अनुभव है, मोदी जी कहते हैं कि हमें डबल इंजन की सरकार चाहिए, देश को डबल इंजन की नहीं बल्कि नई सोच वाली सरकार की जरूरत है।"












Click it and Unblock the Notifications