बेलौदी पहुंचे सीएम बघेल ने किए देवी मां के दर्शन, सरपंच सारथी के दिवंगत पुत्र को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
बेलौदी में देवी मां के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम की सरपंच श्रीमती कांतिबाई सारथी के घर पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्व. भूपेंद्र सारथी (ईशु) के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री
रायपुर,18 सितंबरः बेलौदी में देवी मां के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम की सरपंच श्रीमती कांतिबाई सारथी के घर पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्व. भूपेंद्र सारथी (ईशु) के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की पत्नी श्रीमती शिल्पा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मृतक भूपेन्द्र की कमी तो पूरी नही हो सकती। अब मासूम कान्हा की परवरिश अच्छे से करनी होगी। उन्होंने श्रीमती शिल्पा के सिर पर हाथ रखकर दुखी न होने का अनुरोध किया।
- स्व. भूपेन्द्र की मृत्यु एक सप्ताह पहले, 12 सितंबर को हो गई थी।
इसी के साथ ही - बेलौदी गांव के सरपंच शशिकला की मांग पर भाठागांव में पानी और बिजली की बेहतर व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
- चंचल महिला समूह की सदस्य ने बताया कि उनके समूह ने 51 हजार रुपए का वर्मी कम्पोस्ट बेचा है जिससे 28 हजार रुपए की शुद्ध कमाई हुई है। उनके समूह ने 15 हजार रुपए के कीटनाशक बेचे हैं।
- इस दौरान समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से 10 साईकल की डिमांड की, जिस पर उन्होंने स्वेच्छानुदान के लिए तुरंत 50 हजार रुपए की स्वीकृत दे दी।
- भोलाराम साहू ने सोलर पंप की मांग की, उन्होंने बताया कि सर्दी की फसल लेनी है और उन्होंने समर्थन मूल्य में धान की खरीदी प्रति एकड़ 18 क्विंटल करने की मांग की। उनकी बात सुनकर लोगों ने खूब ताली बजाई।
- भोलाराम ने समर्थन मूल्य पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर पंप देंगे।
- जब तक हमर कका हे, टेंशन नहीं है। नरेंद्र सिंहा ने कहा- मैं हल्दी ग्राम से हूं। चिटफण्ड कंपनी ने मुझे लूट लिया, तो मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से पूछा जिस पर कलेक्टर ने बताया - लगातार वसूली की कार्रवाई जारी है।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार चिटफण्ड कंपनियों के सैंकड़ों डायरेक्टर जेल में हैं।
- नागेश्वरी साहू ने कहा कि बेलौदी कॉलेज में अच्छी सुविधा नहीं है।लॉ नहीं है, भूगोल की कक्षा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा - अच्छी शिक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications