20 मार्च से आरंभ होगा राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चौयरमेन, राजीव अरोड़ा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान एक्सपोर्ट अवार्ड समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

ashok gehlot

Rajasthan: तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो जोधपुर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में सोमवार, 20 मार्च से आरम्भ होगा। एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 मार्च को करेंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने शनिवार को जयपुर के उद्योग भवन में यह जानकारी दी।

मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री राजस्थान, अशोक गहलोत ने राज्य के हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट को वैश्विक स्तर पर अपना प्रभुत्व प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो की संकल्पना की है। गहलोत ने अपने वार्षिक बजट में राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो के आयोजन की घोषणा की थी। जोधपुर में आयोजित होने वाला यह एक्सपो इसी बजट घोषणा का मूर्त रूप है। इस अवसर पर राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चैयरमेन, राजीव अरोड़ा; उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त, राजस्थान सरकार महेंद्र कुमार पारख और आरईपीसी के वाईस चेयरमैन, महावीर प्रताप शर्मा भी उपस्थित रहे।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा कि राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो प्रदेश में निर्यात के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में हस्तशिल्प से लेकर वुडन एवं आयरन फर्नीचर, टेक्सटाईल्स, एग्रो एवं फूड प्रोडक्ट्स, सेरेमिक व अन्य उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। जोधपुर को भारत की हैंडीक्राफ्ट कैपिटल कहा जाता है। देश भर से वुडन, आयरन से संबंधित हैंडीक्राफ्ट आइटम जोधपुर से निर्यात किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त हाल ही में भारत सरकार ने जोधपुर में पूर्व में संचालित इनलैण्ड कंटेनर डिपो की क्षमता विस्तार के लिए 95 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत की है।

तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो जोधपुर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेन्टर में सोमवार, 20 मार्च से आरम्भ होगा। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत विशिष्ट अतिथि होंगी। उद्घाटन समारोह में राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चेयरमैन, राजीव अरोड़ा और राजस्थान सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+