CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- यमुना के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी, किनारों पर जाने से बचें

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे में सभी से अपील की है। उन्होंने कहा कि नदी के किनारों की तरफ़ जाने से बचें। यमुना के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए हमने पर्याप्त बं

नई दिल्ली,14 अगस्त। दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे में सभी से अपील की है। उन्होंने कहा कि नदी के किनारों की तरफ़ जाने से बचें। यमुना के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए हमने पर्याप्त बंदोबस्त कर रखे हैं। सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। हम स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट से रविवार को उन्होंने ये ट्वीट किया।

arvind

मालूम हो कि शुक्रवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। शनिवार दोपहर 3:00 बजे तक इसका जलस्तर 205.99 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने ओखला बैराज को खोल दिया। इसके कारण जलस्तर घटना शुरू हुआ। रविवार रात तक उम्मीद थी कि यह खतरे के निशान से नीचे हो जाएगा। यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

रात 8:00 बजे तक जलस्तर 205.88 तक आ गया था। रविवार रात तक यमुना में पानी का स्तर 205.70 होने की उम्मीद जताई गई है। शनिवार को हरियाणा की तरफ से हथिनी कुंड बैराज से लगभग 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके कारण जलस्तर बढ़ने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+